मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद छेत्र जिंदौर ग्राम पंचायत के रामनगर मजरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां किसान लल्ला के झोपड़े में अचानक आग लग गई। लल्ला रामेश्वर के पुत्र हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें अनाज, बर्तन और बच्चों की स्कूल की किताबें-कॉपियां भी शामिल हैं। लल्ला के चार लडकी बंदना कुमकुम सारिका गोल्डी बेटियां और बेटा दो मनीष अनीश हैं। ग्रामीणों ने पास के एक निजी नलकूप से पानी लाकर आग पर काबू पाया किसान लल्ला का एक छोटा बेटा जो कि उसी झोपड़ी में सो रहा था गनीमत ये रहीं ही की आग चपेट में नहीं आया और बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद तहसील के लेखपाल राजेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद आश्वासन दिया कि सरकार से इस गरीब परिवार को मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।




