लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 43 वां छठ महापर्व दिनांक 15 एवं 16 नवंबर 2026, स्थान छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में छठ घाट की साफ सफाई एवं सुशोभित की रंगाई पुताई लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गोमती नदी की पानी को साफ कर अच्छा हो गया है। इसके साथ ही आज अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष छठ घाट पर सभी तैयारियां का जायजा लिए सुशोभता की पेंटिंग एवं अन्य तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं छोटे-मोटे जो काम बचे हैं 1 2 नवम्बर 2026तक सब कार्य पूर्ण हो जाएंगे टेंट लाइट एवं अन्य साज सज्जा लाइटिंग यह सभी चीज भव्य और दिव्य तैयारी हो रही है।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से मिलकर लखनऊ में 110 जगह छठ की पूजा होती है ।सभी जगह पर अच्छी तैयारी करने के लिए जिला अधिकारी लखनऊ एवं नगर आयुक्त लखनऊ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर सभी स्थानों पर भव्य एवं दिव्या तैयारी एवं छठ महापर्व को अच्छा से मनाने का अनुरोध किया है दिनांक 15 और 16 नवंबर 2026 को छठ महापर्व का आयोजन के कारण जो लोग भी छठ पूजा में भाग लेते हैं रात भर दिन भर आना जाना लगा रहता है। इसलिए महिलाओं की सुरक्षा एवं यातायात सुदृढ़ करने का भी अनुरोध किया गया है ।छठ महापर्व में गोमती के किनारे जो लोग भी छठ पूजा करते हैं उनके लिए स्टीमर की व्यवस्था गोमती नदी की सफाई जल पुलिस की व्यवस्था ,नागरिक पुलिस की व्यवस्था, यातायात पुलिस की व्यवस्था, घाटों पर फागिंग की व्यवस्था एवं लाइटिंग की व्यवस्था आदि सभी का लगाने का भी अनुरोध किया है ।अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के 43 वां आयोजन होने जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मा0 मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के द्वारा दिनाक 15 नवम्बर 2026 को शायं 4 बजे पहला अर्घ देकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे ।इसके साथ ही माननीय पंकज चौधरी जी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी ,भाजपा के संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय धर्मपाल जी उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप
शाही जी माननीय जयवीर सिंह जी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ।माननीय सुरेश खन्ना जी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय ए के शर्मा जी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री। माननीया महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल जी माननीय नीरज सिंह जी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश। माननीय दिलीप पटेल जी प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश।माननीय श्री अवधेश द्विवेदी जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र लखनऊ आनंद द्विवेदी जी नगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ सहित कई गणमान्य लोग सांसद विधायक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लोग छठ घाट पर उपस्थित होकर छठ पूजा मनाएंगे।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में यह 43 वां छठ महापर्व में लगभग 100 से अधिक लोकप्रिय कलाकार भाग ले रहे हैं जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी जी मुख्य कलाकार के रूप में उपस्थित रहेंगे समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। दिनांक 15 नवंबर 2026 को 2:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे तथा दिनांक 16 नवंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे उदयमान सूर्य भगवान को अर्घ देकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा छठ महापर्व का आयोजन लोग अपने परिवार के सुख समृद्धि ऊर्जा स्वस्थ एवं दीर्घ होने के लिए लोग व्रत रहते हैं छठ महापर्व में सभी मौसमी फलों का प्रयोग किया जाता है जैसे अनार ,अंगूर ,केला, संतरा ,सेव एवं गन्ना का भी प्रयोग किया जाता है साठी के चावल का बना कसार का भी प्रयोग किया जाता है सारे फलों को एवं पूजन सामग्री को डाला में रखकर पूजा की जाती है इसीलिए इसको डाला छठ भी कहा जाता है चार दिवसीय छठ महापर्व का शुरुआत दिनांक 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर 2026 को समापन होगा 13 नवंबर को नहाए खाए, 14 नवंबर को खरना 15 नवंबर को मुख्य पूजा शायं अर्घ एवं 16 नवंबर 2026 को उदय मान सूर्य भगवान कोअरघ देकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।




