August 8, 2026 2:20 am

अज्ञात चोरों ने 22 लोहे के रॉड किए चोरी, पीड़ित ने दी थाने पर तहरीर

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर बीती रात अज्ञात चोरों ने 22 लोहे के रॉड चुरा ले गए।

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र रहीमाबाद के महबूबखेड़ा मवई गांव निवासी दिनेश ने रविवार को थाना रहीमाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह लखनऊ हरदोई हाईवे पर सिक्योरिटी गार्ड में कार्यरत है। सिक्योरिटी गार्ड राधेलाल को बीते शनिवार नेशनल हाईवे 731 चैनल नंबर 239 ग्राम भतोइया में रात्रि ड्यूटी पर थे। तथा ठेकेदार मनोज कुमार के लेबर कालीचरण व रामसिंह भी थे। आरोप है कि चैनल 239 नंबर पर रक्खे 22 लोहे के रॉड (चेनर) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। पीड़ित ने रविवार को थाना रहीमाबाद पर इस संबंध में लिखित तहरीर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!