August 8, 2026 2:18 am

अज्ञात महिलाओं ने चकमा देकर ज्वेलरी की दुकान से ज्वेलरी लेकर फरार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ की थाना रहीमाबाद कस्बे के निवासी श्रतिक पूत्र संतोष ने अपने शिकायती पत्र थाने पर देकर कहा है कि दिनांक 29 दिन गुरुवार को शाम को मेरी ज्वेलर की दुकान ग्राम भतोइया गौदान मोड़ के निकट है से शाम लगभग 4:00 बजे दो अज्ञात महिला बिना नंबर प्लेट लगी सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर से उतरी और मेरी दुकान पर आकर मुझे सोने के जेवर दिखाने के लिए बोला तो मैने जेवर दिखाए तो कहने लगी मुझे दूसरी डिज़ाइन के झाले चाहिए। मैने कहा दुकान पर बैठो मेरी दुकान रहीमाबाद बाजार में है मैं वहां से लेकर आता हूं तब तक एक लड़के को अपनी दुकान पर बैठा दिया और चला गया जब वापस आया मेरे लड़के को चकमा देकर चार जोड़ी सोने के झाले और दो जोड़ी चांदी की पायल 180 ग्राम की लेकर रफू चक्कर हो गई उसके बाद काफी इधर-उधर तलाश किया लेकिन उसका अता-पता कहीं नहीं चल सका पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!