न्यूज ऑफ इंडिया (न्यूज़ एजेंसी) लखनऊ। दशम् अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को आयोजित किया जायेगा। प्रदेश में 15 जून, 2024 से 21 जून 2024 तक योग सप्ताह मनाया जायेगा। योग सप्ताह का उद्घाटन 15 जून 2024 को टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सलाय, लखनऊ में पूर्वाह्न 11ः00 बजे राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) डॉ0 दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में योग को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं योग का लाभ प्रदान करने के लिए वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। वक्ताओं द्वारा योग से आधुनिक जीवन शैली के दुष्प्रभावों से बचते हुए कैसे स्वस्थ रहें के संबंध में जानकारी दी जायेगी।




