April 22, 2026 5:53 am

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान का 41वां स्थापना दिवस कल बौद्ध धम्म सम्मेलन का होगा आयोजन

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान अपने 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल 28 फरवरी को ‘बौद्ध धम्म सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। विधान परिषद सदस्य डॉ॰ महेन्द्र सिंह जी एवं डॉ॰ लालजी प्रसाद निर्मल जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के कार्यकारी अध्यक्ष हर गोविन्द बौद्ध करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की वंदना और परित्राण पाठ के साथ किया जाएगा। तदोपरान्त डॉ॰ प्रमोद कुमार अग्रवाल जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सार्वभौमिक बुद्ध’ का विमोचन किया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर सनातन संस्कृति एवं बौद्ध धर्म विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और खुशी फाउन्डेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि 28 फरवरी, 1985 को संस्कृति विभाग, उ0प्र0 के अधीन स्वायत्तशासी संस्था के रूप में यह संस्थान स्थापित हुआ था।

बौद्ध धर्म संस्कृति एवं शिक्षा, शोध का प्रचार-प्रसार एवं बौद्ध तीर्थ स्थलों का समुचित विकास में सक्रिय योगदान इस संस्थान का लक्ष्य रहा है। इसमें भारत के विभिन्न भागों में प्रचलित बौद्ध विधाओं का राष्ट्रीय सन्दर्भ में अध्ययन, उसके संबंध में शोध कार्य तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध बौद्ध संस्कृति से सम्बन्धित साम्रगी का संकलन और सम्बन्धित ग्रन्थों का विकासात्मक अध्ययन एवं उपलब्ध सामग्री का भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में भाषान्तर भी होता है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!