August 8, 2026 2:11 am

अन्तर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल फर्जी तरीके से संचालित अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का खुलासा कर साइबर सेल व साइबर थाने की संयुक्त टीम ने बुधवार को 119 हाईटेक जालसाजों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

साइबर टीम को इनके पास से सौ लैपटॉप, 178 कॉलिंग मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हाईटेक जालसाजों द्वारा फर्जी कॉलिंग सेंटर चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी कर मौके से 119 जालसाजों को पकड़ा तो हर कोई हैरत में पड़ गया कि अरे … इतने बड़े स्तर पर यहां जालसाजी का गोरखधंधा चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह गिरोह अधिकतर रात के समय इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने बताया कि यह लोग डॉलर ऐप के जरिए तकनीकी धोखाधड़ी एवं विभिन्न तरह की लालच देकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। साइबर टीम ने अहमदाबाद गुजरात निवासी ललित खैराजानी व हाल पता गोमतीनगर विस्तार, उपरोक्त निवासी विक्रम सिंह परमार सहित 119 हाईटेक जालसाजों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस संगठित अन्तर्राष्ट्रीय साइबर के आधार पर इस गिरोह में शामिल अन्य साइबर ठगों के नेटवर्क के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!