लखनऊ। (संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन यादव के नेतृत्व में आज ‘अन्याय के खिलाफ संकल्प बैठक’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए ‘अनमोल श्रम संविदा समिति’ के साल 2023 में हुए चुनावों को पूरी तरह फर्जी करार दिया गया है।
फर्जी हस्ताक्षर कराकर चुनाव कराने का आरोप
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन यादव ने कहा कि अनमोल श्रम संविदा समिति का 2023 का चुनाव पूरी तरह से गैर-कानूनी और फर्जी तरीके से संपन्न कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के मूल सदस्यों को बिना कोई जानकारी दिए, उनके फर्जी हस्ताक्षर (साइन) कराकर इस चुनावी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, जो कि सदस्यों के साथ सरासर धोखा है। बैठक में इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस संकल्प बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारियों सहित समिति के पीड़ित सदस्यों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे रामरतन यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश – भाकियू राष्ट्रवादी) बजरंगी यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अंबावता) राकेश यादव (सदस्य, अनमोल श्रमिक समिति)
अन्य प्रमुख उपस्थिति:
हरचरण, वंदना, रामलाल, पवन कुमार, रामकुमार, रंजीत यादव, गंगा प्रसाद यादव, आशीष यादव, गुड्डू यादव, डॉक्टर छत्रपाल यादव, कमलेश यादव, किशोर, संतराम, दुलारे आदि कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने बैठक में मौजूद रहकर इस संकल्प का पुरजोर समर्थन किया।




