मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उन्नाव जनपद के थाना और अंतर्गत भूलभुलाखेड़ा मजरा अदौरा के हुसैन ने बुधवार शाम तकरीबन 8:00 बजे के आसपास थाना रहीमाबाद पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका बेटा रोबिन उम्र 20 वर्ष रहीश मियां के मुर्गी फार्म पर पैसा लेकर रहीमाबाद संडीला बॉर्डर रोड पर पहुंचा था तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो रुकी और उसके बेटे रोबिन को उठाकर कहीं ले गई। पीड़ित ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद उसने रहीमाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।
अपहरण की जानकारी मिलते ही रहीमाबाद थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह पूरी टीम सहित अपहरण की सूचना पर युवक की तलाश में जुट गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया। पीड़ित पिता के द्वारा बताए गए अपहरण युवक के नंबर को सर्विलांस पर लगाया जिसके बाद उसकी लोकेशन के आधार पर उन्होंने गुरुवार सुबह युवक को लखनऊ से बरामद कर लिया। रहीमाबाद पुलिस युवक से अपहरण कर्ताओं के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि युवक सकुशल है। रहीमाबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अपहरण करता की तलाश में अपनी टीम लगा रखी है। पीड़ित के द्वारा बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता मुंह पर नकाब लगाए थे और वह पुरानी स्कॉर्पियो जो ब्लैक कलर की थी उससे थे।





