November 14, 2026 8:10 pm

सीतापुर: महोली के विद्यालयों में बाल दिवस पर सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल

महोली, सीतापुर। बाल दिवस और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बरातपुर के प्राथमिक विद्यालय बरातपुर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बरातपुर, प्राथमिक विद्यालय चन्दपुरवा एवं प्राथमिक विद्यालय बेहड़पुरवा में बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया।

बाल मेले में बच्चों ने अपने हाथों से विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की स्वादिष्ट चीजें बनाकर स्टॉल लगाए। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेक्टर वार्डन आशीष कुमार वहाँ पहुँचे और बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा उनसे खाने-पीने की चीजें खरीदीं।

बच्चों की मेहनत और हुनर देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया। बच्चों ने जो भी चीजें बनाई थीं, वे बहुत ही स्वादिष्ट थीं।

इस मौके पर आशीष कुमार ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। पंडित नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्रेम था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए।

अंत में सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!