August 8, 2026 2:11 am

अयोध्या: इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय की बहादुरी को सलाम 

महाकुंभ में मेहनत से ड्यूटी निभाने वाले अश्विनी पाण्डेय एडीजी जोन ने किया सम्मानित

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महाकुंभ मेले के दौरान मेहनत और लगन से ड्यूटी करने वाले इंस्पेक्टर कोतवाली नगर के अश्विनी पाण्डेय को एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने सम्मानित किया। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने उन्हें और उनकी टीम में शामिल सभी बहादुर पुलिसकर्मियों अयोध्या-गोरखपुर हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में सम्मानित उनका हौसला अफजाई किया।

बताते चलें कि 13 जनवरी 2025 (पौष पूर्णिमा) से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 (महाशिवरात्रि) तक चले महाकुंभ मेले में अपेक्षा से कहीं अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे हालात में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर भीड़ को नियंत्रित करते हुए व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।

उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं को श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने 6 वर्ष से लापता एक बच्चे को सकुशल बरामद किया। इस सराहनीय कार्य के साथ कई अन्य कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी पुलिस टीम के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम भी माना जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!