August 8, 2026 2:16 am

अयोध्या मण्डल के विभिन्न जनपदों के कुल 06 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रुपये 20 करोड़ 24 लाख की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)लखनऊ:23 अक्टूबर 2024उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत अयोध्या मण्डल के विभिन्न जनपदों के स्वीकृत कुल 06 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 20 करोड़ 24 लाख 67 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 06 कार्यों में जनपद बाराबंकी में रामनगर सहादतगंज सैदनपुर मुष्काबाद मार्ग (अ0जि0मा0) के चै0 0.200 से 17.000 में सतह सुधार कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 59 लाख 51 हजार, अयोध्या में रौनाही ड्योढ़ी मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 44 लाख 45 हजार व बीकापुर जाना मार्ग (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 04 करोड़ 52 लाख 74 हजार, सुल्तानपुर में करौंदीकला रवनिया मार्ग (अ0जि0मा0) के चैनेज 0.000 से 9.800 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 03 करोड़ 09 लाख 54 हजार, कटका-मायंग मार्ग (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 04 करोड़ 29 लाख 30 हजार व बरौता पापरघाट के रामगढ़ तिराहे से नानीमऊ कछौआ भिटौरा होते हुए डियरा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (परिवर्तित नाम मीरपुर सरैया नानेमऊ काछा मिटौरा मार्ग (अ0जि0मा0) के चैनेज 5.650 से 15.850 तक चौड़ीकरण एवं सुढ़ीकरण कार्य) हेतु रू0 03 करोड़ 29 लाख 13 हजार (कुल रू0 20 करोड़ 24 लाख 67 हजार) की धनराशि अवमुक्त की गयी है। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2025 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि कार्यों की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!