August 8, 2026 2:11 am

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

ठाकुरगंज, काकोरी व गाजीपुर इलाके में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोजगारी, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर राजधानी लखनऊ में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वारदातें गाजीपुर, ठाकुरगंज और काकोरी क्षेत्र में हुई। इन तीनों घटनाओं में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं, जिससे आत्महत्या किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजीपुर क्षेत्र के सी-ब्लॉक शिवाजी मार्केट निवासी 40 वर्षीय पीयूष मिश्रा ने गुरुवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे से गमछे के सहारे लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू की गई तो घरवालों ने बताया कि वह पहले एक निजी नौकरी करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद बेरोजगार था। पुलिस का कहना है मृतक के दो बेटियां हैं।

इसके अलावा ठाकुरगंज क्षेत्र में मूल रूप से फैजाबाद व हाल पता मुसाहब गंज निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद इमरान ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे झूलता मिला। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। उधर काकोरी थाना क्षेत्र के मोहदा गांव निवासी 25 वर्षीय शनि कन्नौजिया ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार को कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की गई, लेकिन खुदकुशी किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!