August 8, 2026 2:15 am

अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज में लगी भीषण आग, सामान जल कर राख 

काफी दूर तक दिख रहा था धुआं, दमकल की दो गाड़ियों ने घंटे भर की मशक्कत के पाया आग पर काबू 

इरम डिग्री कॉलेज में हुई घटना का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को तीन मंजिला इमारत में लगी आग और इसकी चपेट में आकर 15 बच्चों की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के इरम डिग्री कॉलेज के एक कमरे में मंगलवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपट इतनी ऊंची थी कि काफी दूर तलक धुआं दिखाई देने लगा। ऐसे में दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण एसी से निकली चिंगारी से बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित इरम डिग्री कॉलेज में बने एक कमरे में मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ठाकुरगंज व चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग की लपट इतनी तेज थी कि पुलिस और दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। दरोगा वीरेंद्र सिंह के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!