August 8, 2026 2:12 am

अलीगंज: दिल्ली के बाद अब लखनऊ में लगी भीषण आग, पन्द्रह की मौत, दर्जनों लोग हुए जख्मी 

बिल्डिंग की खिड़कियों से कूदने, धुएं में दम घुटने व आग में झुलसने से एक दर्जन से अधिक हुए जख्मी 

पुरनिया की घटना, दर्जन भर दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौके पर 

प्रधानमंत्री ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए सहायता देने का किया ऐलान 

घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाने का भी किया ऐलान 

प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास एक तीन मंजिला की दूसरी मंजिल पर एनीमेशन नाम से संचालित कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में झुलसकर 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान बिडिंग की खिड़कियों से कूदने, धुएं में दम घुटने और आग में झुलसे करीब एक दर्जन जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी, उसमें नियम-कानून को ताक पर रखकर कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा था। आंशका है कि एसी से निकली चिंगारी से आग लगी है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़कर कुछ लोगों की जान बचाई। वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख जताया। प्रधानमंत्री ने मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

 

अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एनीमेशन नाम की कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले आग की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा डीजीपी राजीव कृष्ण, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!