लखनऊ। (संवाददाता) अवध बार एसोसिएशन हाई कोर्ट लखनऊ के महासचिव ललित किशोर त्रिपाठी द्वारा हाई कोर्ट के 125 वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के न्यायमूर्ति माननीय सूर्यकांत विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली तथा उच्च न्यायालय नई दिल्ली के मुख्य न्यायमूर्ति डी के उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च न्यायालय लखनऊ के ऑडिटोरियम में होगा।
पत्र में प्रबंधक/अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह एवं पदाधिकारियों तथा सदस्यों को अवध बार एसोसिएशन हाई कोर्ट लखनऊ के गरिमामयी ऐतिहासिक क्षण में 2 नवंबर दिन रविवार को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि उनका संगठन अपने समस्त साथियों के साथ इस गौरवपूर्ण ऐतिहासिक कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होगा। और संगठन को आमंत्रण देने के लिए अवध बार एसोसिएशन हाई कोर्ट लखनऊ के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों सम्मानित सदस्यों एवं अधिवक्ता साथियों का जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन आभार व्यक्त करता है।




