November 12, 2026 3:54 pm

दुबग्गा: जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, दहला इलाका 

यादव बाजार स्थित मनीष की दुकान की घटना, कीमती सामान जलकर राख

काफी दूर तक दिख रहा था धुआं, दमकल को आग पर काबू पाने में लगे घंटे भर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के यादव बाजार स्थित एक जनरल स्टोर में गुरुवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया।आग की लपट इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन इससे पहले सबकुछ स्वाहा हो चुका था। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

दुबग्गा थाना क्षेत्र के यादव बाजार में मनीष गुप्ता पुत्र राम बालक गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अचानक दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह माजरा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक मनीष गुप्ता को दी। मौके पर पहुंचे मनीष गुप्ता दुकान की दशा देख बेहाल हो गए। उन्होंने आनन-फानन में इसकी खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि दमकल कर्मी किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले दुकान में रखा कीमती सामान जल कर राख हो चुका था। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि आग शार्ट, सर्किट से लगी है और इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!