चिनहट: मटियारी चौराहे पर अवस्थी स्वीट्स में हुआ हादसा
दीवार तोड़कर इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने आग की लपटों में घिरे परिजनों को सकुशल बाहर निकाला
घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे पर स्थित अवस्थी स्वीट्स की दुकान और मकान में मंगलवार रात को आग लग गई। आग लगते ही दुकान व मकान के भीतर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुकान से शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में फंसे लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकलवाया। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान और मकान में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। समय रहते पुलिस ने घर में फंसे लोगों को निकालकर सकुशल बचा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे पर आवेश अवस्थी का तीन मंजिला मकान मकान है। नीचले तल पर अवस्थी नाम से स्वीट्स की दुकान है। बताया जा रहा है कि परिवार में अवधेश अवस्थी के तीन बेटे और बुजुर्ग पिता रहते हैं।
मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद चले गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। यह माजरा देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक दीपक पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक खुर्शीद आलम, कांस्टेबल विनय शुक्ला व हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण कर लिया।
तभी मकान के भीतर से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर पुलिस ने दीवार तोड़कर घर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।




