August 8, 2026 2:20 am

आक्सीटोसिन इंजेक्शन के सौदागर एसटीएफ के हत्थे चढ़े,भारी मात्रा में अवैध आक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर के उजरियांव गांव स्थित एक मकान में काफी दिनों से अवैध रूप से बन रहे आक्सीटोसिन इंजेक्शन का गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर लखनऊ एसटीएफ टीम ने रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से एसटीएफ टीम को 108 शीशी आक्सीटोसिन, 55 लीटर फिनायल के अलावा आक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने के उपकरण व 790 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एसटीएफ के उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गोमतीनगर क्षेत्र स्थित उजरियांव गांव में एक मकान में अवैध रूप से एक कंपनी संचालित है जो आक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाकर यूपी सहित कई राज्यों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अलीगंज क्षेत्र स्थित त्रिवेणी नगर निवासी कयूम व मदेयगंज गंज क्षेत्र स्थित कदम रूलर वार्ड निवासी मोहम्मद इब्राहिम बताया।

उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार व हरियाणा राज्य से पाउडर मंगवाकर अवैध आक्सीटोसिन इंजेक्शन तैयार कर अवैध तरीके से यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में बेचते हैं।

अवैध आक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी के जरिए बड़े अपराधी इंसानों से लेकर जानवरों के शरीर तक जहर घोल रहे हैं। इनकी जेबें तो भर रही हैं, लेकिन इस अवैध इंजेक्शन ने मालूम नहीं कितनों को तबाही की कगार पर पहुंचा दिया। लखनऊ एसटीएफ टीम ने रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया तो कई राज सामने आए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!