क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मॉल में पुलिस बल ने गहनता से की चेकिंग
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ समय से देश-प्रदेश में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए आगामी नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार शाम दल-बल के साथ कस्बा चिनहट के अलावा आसपास भीड़भाड़ वाले इलाके में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन व मॉल सहित कई स्थानों पर गहनता से चेकिंग की।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस ने सड़कों पर गस्त तेज कर दी है। वहीं दिशानिर्देश का पालन करते हुए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पैदल गस्त कर लोगों से बातचीत की और उन्हें शांतीपूर्ण ढंग से नव वर्ष मनाने के लिए कहा।
इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने वहां से गुजर रहे लोगों से बातचीत भी की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह हौसले के साथ नया साल मनाएं, लेकिन दायरे में।
पुलिस ने गस्त के दौरान संदिग्ध लगने पर भी तलाशी ली और गहनता से पूछताछ की। इंस्पेक्टर चिनहट की अगुवाई में पुलिस बल ने देर तक पैदल गस्त किया।




