August 8, 2026 2:19 am

आगामी बकरीद त्योहार को लेकर रहीमाबाद थाने पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अपील

 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज बकरीद पर्व को लेकर रहीमाबाद थाने पर सोमवार शाम 5 बजे रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप में आगामी 7 जून को होने वाले बकरीद पर्व को शांति व आपसी सौहार्द से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा की पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाह में न आये,व्हाट्सप्प हो या अन्य कोई भी सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की कोइ भी हुड़दंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने सभी समाज को एकता का परिचय देने को कहा और बताया की कोई भी समस्या हो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दे ताकि समय रहते समस्या का समाधान हो सके। साथ ही बकरीद पर्व के दिन क्षेत्र की मस्जिदो और ईदगाहों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!