August 8, 2026 2:23 am

आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की गयी हत्या के विरोध में बजरंग दल हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज रविवार को जम्मू के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गयी हत्या के विरोध में बजरंग दल हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी लगाते हुए हिंदू जागरण कार्यालय गहदो रोड से मार्च निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये तमाम कार्यकर्ता चौराहे पहुंचे और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।

बजरंग दल एवं हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह अर्कवंशी, संतोष सिंह विनय प्रताप सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाली यादव सुनील शर्मा, सूरज सिंह, सुनील अर्कवंशी, अक्षत तिवारी, रवि राजपूत, संघ सुनील अनूप गुप्ता शुभम गुप्ता केएल दुबे साहिल कनौजिया समेत तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार शाम को गहदो रोड हिंदू जागरण कार्यालय से पैदल मार्च शुरू लखनऊ हरदोई रोड रहीमाबाद चौराहे होते हुए रहीमाबाद बाजार कस्बा होते हुए औरास सड़क होकर। यह मार्च रहीमाबाद चौराहे पर पहुंचा। जहाँ कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के नारे लगाते हुये पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। उसके बाद यह मार्च वापस परम शिवालय पर समाप्त हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!