April 22, 2026 2:55 pm

आधी आबादी पर जारी सितम: आशियाना में मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बहू बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। आशियाना क्षेत्र में घर जा रही 12 वर्षीय मासूम बच्ची को बेखौफ वहशियों ने दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली मकान में बदहवास हालत में मिलने से घरवालों में कोहराम मच गया।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे दरिंदों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पीड़िता को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आशियाना क्षेत्र निवासी एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची मंगलवार रात करीब दस बजे घर जा रही थी कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दरिंदे भेड़ियों ने मासूम को दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया।

बताया जा रहा है कि देर तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश करते हुए एक खाली मकान के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। देखा कि पांच दरिंदे मासूम की आबरू पर डाका डाल रहे थे। यह मंजर देख परिजनों और स्थानीय लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। घटना को अंजाम देकर भाग रहे पांचों दरिंदों को घेरेबंदी कर धरदबोचा और जमकर पिटाई करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। अगवा कर मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीसीपी मध्य विक्रांत वीर सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सरगना सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर बदहवास हालत में पड़ी मासूम बच्ची को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि सभी आरोपित नशे में धूत थे।

बताया जा रहा है कि घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मासूम बच्ची का हाथ-पैर बंधा हुआ था और वह कराह रही थी। जानकार बताते हैं कि सभी आरोपित सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

 नहीं थम रही हैवानियत

बीते दिनों हुई घटनाओं के बाद सचेत हुई सरकार की सख्ती के बावजूद भी महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। आधी आबादी पर सितम जारी है। घर में घुसकर, अगवा कर या घर से बाहर महिलाओं, मासूमों और किशोरियों के साथ हैवानियत की संगीन वारदातों का सिलसिला जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। आशियाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अगवा कर मासूम बच्ची के साथ जिस तरह से बेखौफ दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया, इससे यही लग रहा है कि दरिंदे भेड़ियों के आगे पुलिस नतमस्तक नजर आ रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!