August 8, 2026 6:09 am

आरएसएस कार्यालय सहित कई प्रमुख स्थान आतंकियों के निशाने पर थे,तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आया सच सामने

तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आतंक निरोधक दस्ते की तफ्तीश से मिले संकेतों पर अगर भरोसा करें तो आरएसएस कार्यालय सहित कई प्रमुख स्थान आतंकियों के निशाने पर था, लेकिन समय रहते धर लिए गए। सूत्र बताते हैं कि पुलिस पकड़े गए आतंकियों के साथी और कौन-कौन लोग हैं इसके बारे में खुफिया एजेंसी नजरें गड़ा दी है और उम्मीद है कि वह भी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

एटीएस टीम ने आईएसआई संगठन से ताल्लुक रखने वाले तीन आतंकियों को रविवार को हैदराबाद निवासी डॉ अहमद मोहियुददीन सैयद, जबकि शामली निवासी आजाद सुलेमान शेख व लखीमपुर-खीरी निवासी सुहैल सलीम ख़ान ने एटीएम की पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। एटीएस टीम को इनके पास से अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया तो इससे यही लगा कि इनके इरादे ठीक नहीं थे। जो भी हथियार इनके पास से मिले बहुत ख़तरनाक बताए जा रहे हैं। लखनऊ या फिर यूपी का कई शहर खुशकिस्मत रहा क्योंकि गिरफ्तार आतंकी संगठन कहीं भी कुछ कर सकता था। लिहाजा समय रहते एटीएस टीम ने इन्हें धरदबोचा।

एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपी खूंखार आतंकी हैं और इनका तार सिर्फ यूपी नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में फैले होने की बात सामने आ रही है, जिनके बारे में गहनता से जानकारी एकत्र की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि यूपी के रहने वाले दोनों संदिग्धों ने राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ से हथियार का जुगाड़ करते थे। यह भी बताया जा रहा है कि इनका इरादा इतना खतरनाक है कि दिल्ली की आजाद मंडी, अहमदाबाद के कई धार्मिक स्थल के अलावा आरएसएस के ब्रांचों पर भी निशाना साधने की तैयारी थी। एटीएस के डीआईजी के मुताबिक सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है‌।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!