हिसार। भीम आर्मी हिसार के वरिष्ठ नेता संतलाल अंबेडकर, अमित जाटव और प्रदीप यादव, सुधीर सातरोड ने संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पड़ाव चौक होटल हिसार हाइट में चाय पर बैठक की। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और सामाजिक अन्याय पर गंभीर चर्चा हुई।नेताओं ने स्पष्ट कहा कि आज प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों पर बढ़ते अत्याचार, अन्याय और भेदभाव की घटनाएँ लोकतंत्र और संविधान की मूल आत्मा पर हमला हैं। जुल्म ज़्यादतियों पर सरकार और प्रशासन की चुप्पी अपराधियों का हौसला बढ़ा रही है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भीम आर्मी अब हर स्तर पर संगठित संघर्ष करेगी। जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और यदि अत्याचार जारी रहे तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कमजोर वर्गों की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो भीम आर्मी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन के कार्यकर्ता हर गली-मोहल्ले में एकजुट होकर संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
अंत में नेताओं ने कहा कि भीम आर्मी का एक ही लक्ष्य है की अन्याय का डटकर मुकाबला करना, दलित-पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना और समानता व भाईचारे पर आधारित समाज का निर्माण करना।इस मौके पर कृषण लाल बेरवाल, प्रवीण वाल्मीकि, सुरेन्द्र जांगू, जवाहर लाल प्रजापति, शेखर रंगा, कृषण भाटी, रघुवीर सिंह, सोनू अशोक के आर रंगा, सूबेदार मानसिंह, राजबीर भानखड़, सूबेदार रोशनलाल, सत्यवान खरोड, संदीप भोरिया, देव ठेकेदार, सुरेन्द्र जांगड़ा, पवन वर्मा, प्रवीण मेघवाल,आनंद कुमार,उपस्थित रहे ।




