लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के डॉ० राजपाल कश्यप द्वारा ठाकुरगंज मल्लाहीटोला निवासी आर्यन यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है। इसकी घोषणा होते ही आर्यन को जिले के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
आर्यन यादव का कहना है कि जिले में प्रकोष्ठ में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे और पूरी निष्ठा कतव्य से कार्य करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरे प्रदेश में दौरा कर सरकार बनाने की तैयारी निश्चित करेंगे। वार्ड स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान कर सरकार बना कर ही दम लूँगा।




