July 29, 2026 3:44 am

आलमबाग: खाना बनाने वाली निकली चोरनी, गिरफ्तार

करीब दस लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद

चंदर नगर में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के चंदरनगर में रहने वाले ओंकार नाथ नैय्यर के 22 जुलाई 2026 को घर में हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम किसी अजनबी नहीं बल्कि उन्हीं के यहां खाना बनाने वाली नौकरानी ने दिया था। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर चोरी हुए करीब दस लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किया है।

इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक ओंकार नाथ नैय्यर के घर में खाना बनाने वाली कृष्णानगर क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर चौराहा निवासी 39 वर्षीय रिंकी पत्नी धानू की नीयत इस कदर खराब हुई कि खाने का बर्तन सफाई करने के बजाए आलमारी की ही सफाई कर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि बीती 27 जुलाई 2026 को चंदर नगर निवासी ओंकार नाथ नैय्यर ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर की आलमारी का लॉकर तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया है।

बताया गया है इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो इसी दौरान घर में खाना बनाने वाली नौकरानी रिंकी संदेह के दायरे में आ गई। संदेह होने पर नौकरानी रिंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गई और घर में चौरी करने की बात स्वीकार कर लिया। सबूत हाथ लगते ही इंस्पेक्टर आलमबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला ने बताया कि वह ओंकार नाथ नैय्यर के यहां पिछले कुछ महीनों से खाना बनाती थी तभी पूरे घर की गतिविधियों एवं जेवरात कहां रखा जाता था इस पर नजर रखती थी और मौका मिलते ही आलमारी का लॉकर तोड़कर करीब दस लाख रुपए कीमत के गहने पार कर दी थी। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि जिसने भी लालच में आकर घटना को अंजाम दिया वह एक न एक दिन सलाखों के पीछे जरुर चला जाता है उदाहरण के तौर पर जैसे रिंकी को लालच का भूत इस कदर सवार हुआ कि आज वह सलाखों के पीछे पहुंच गई।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!