ए अहमद सौदागर लखनऊ। काफी दिनों से विवादों से घिरे इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने रविवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
रविवार को जारी आदेश में उन्हें प्रभारी निरीक्षक, थाना आशियाना से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया।
इंस्पेक्टर छत्रपाल के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर नें बेहद गंभीरता से लिया। सूत्रों के मुताबिक कार्यशैली और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं। इसके बाद तत्काल लाइन हाजिर करने का आदेश जारी हुआ।
आशियाना जैसे महत्वपूर्ण थाने के प्रभारी को लाइन भेजे जाने से महकमे में हड़कंप मचा है। माना जा रहा है कि जीरो टॉलरेंस नीति* के तहत यह कार्रवाई की गई है। जल्द ही आशियाना थाने में नए प्रभारी की तैनाती की जाएगी।पुलिस कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि शिकायतों पर लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे अधिकारी किसी भी रैंक का हो।




