August 8, 2026 2:14 am

इंदिरानगर: दहेज के लालच में पत्नी की हत्या करने वाला दहेजलोभी गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देकर पत्नी को मौत की नींद सुलाने वाले दहेज लोभी पति को इंस्पेक्टर इंदिरा नगर की ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह के मुताबिक पांच जुलाई 2026 को बिहार राज्य के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित खरहाराड़ गांव निवासी अभिषेक ओझा पुत्र वीरेंद्र ओझा ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन को उसके पति और उसके घरवालों ने दहेज के खातिर तरह-तरह की यातनाएं देकर दुपट्टे से गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर बिहार राज्य के भोजपुर व हाल पता इंदिरानगर क्षेत्र के मानस इनक्लेव निवासी कमलाकांत मिश्रा उर्फ मिलन पुत्र शारदानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!