फरीदी नगर बस्ती में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र स्थित फरीदी नगर के बस्ती में एक विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, लिहाजा मायके वाले अगर तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मृतका आठ महीने पहले सुमित कश्यप के साथ शादी हुई थी। विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया वजह साफ नहीं हो सकी है।
मूल रूप से सीतापुर निवासी सुमित कश्यप 30 वर्षीय पत्नी अर्चना कश्यप के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित फरीदी नगर में रहता है। उसकी पत्नी अर्चना कश्यप ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे में पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका देख सुमित कश्यप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में अर्चना कश्यप को डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक




