August 15, 2026 3:19 am

इंदिरानगर: ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर की थी पंकज तिवारी की हत्या 

हत्यारोपी पत्नी सहित पांच नामजद कातिल गिरफ्तार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही में रहने वाले बाराबंकी निवासी दिनेश तिवारी के 26 वर्षीय बेटे पंकज तिवारी की जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी की पत्नी नेहा ने अपने मायके वालों की साथ मिलकर गला दबाकर ली थी।

इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह की टीम ने बुधवार को पत्नी नेहा सहित पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र स्थित मरकामऊ गांव निवासी दिनेश तिवारी का 26 वर्षीय बेटा पंकज तिवारी डॉग केयर का काम करता था। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन साल पहले पंकज तिवारी ने मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कंदरापुर गांव व हाल पता इंदिरा नगर क्षेत्र के संतपुरम तकरोही निवासी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की बेटी नेहा तिवारी से शादी करने के बाद पंकज तिवारी ससुराल में रहता था।

पांच दिन पहले यानी सात अगस्त 2026 को पंकज संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। शुरुआती दौर में ससुराल वालों ने तरह-तरह की बयानबाजी शुरू की, लेकिन इनकी विरोधभास सुनते ही पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही थी कि दूसरे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि पंकज की गला दबाकर हत्या की गई थी। हालांकि मृतक के पिता दिनेश तिवारी ने बहू सहित ससुराल वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह के मुताबिक सबूत हाथ लगते ही ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, बाबी उर्फ सोहम, नेहा त्रिपाठी व बिन्दु त्रिपाठी को बुधवार को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!