August 8, 2026 2:31 am

इंदिरा नगर: दीए से कमरे में लगी आग, चार वर्षीय की मासूम की झुलसकर मौत

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में दीए से लगी आग में चार वर्षीय मासूम बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। वह अपनी छह वर्षीय की बहन के साथ कमरे में सो रही थी। कमरे में ही छोटा मंदिर है। उसमें रखे दीपक से आग पर्दे पर लगी फिर कमरे में भी फैल गई। बड़ी बहन उठकर भाग गई लेकिन 4 साल की बच्ची आग में ही झुलस गई।

इंदिरा नगर क्षेत्र के सुगामऊ हनुमंतपुरम की डूडा कॉलोनी में हुई। यहां सुमित कुमार रहते हैं। वह पत्नी के साथ सब्जी लेने गए तभी उनके घर में हादसा हो गया। सुमित वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह कुछ बोलने से पहले ही फफक पड़ते हैं।

रात 9 बजे लगी आग

सुमित ने खुद को संभालते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे कमरे में आग लग गई। कमरे में दोनों बेटी पंखुड़ी और अविका सो रही थी। आग की लपटें देख पंखुड़ी बाहर भाग गई जबकि छोटी बेटी आग की चपेट में आ गई। पंखुड़ी बाहर निकलकर चिल्लाई। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। धुआं भर जाने के कारण अविका किसी को दिखाई नहीं दी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला।

गंभीर हालत में में निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने लोहिया हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!