August 10, 2026 11:54 pm

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत 

सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब इटावा जिले में एक महिला सिपाही प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खा कर मौत को गले लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की तो पता चला कि महिला सिपाही ने पति से कहासुनी के बाद यह कदम उठाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूल रूप से सहारनपुर जिले की रहने वाली 2019 बैच की महिला सिपाही प्रियंका इटावा जिले के सैफई थाने में तैनात थी और सिविल पुलिस लाइन में रहती थी। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले रजत से प्रेम विवाह की थी। पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीकठाक चल रहा था कि अचानक दंपति के बीच हुई कहासुनी के बाद प्रियंका ने खौफनाक कदम उठाते हुए कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद घरवालों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही प्रियंका के घरवालों ने उसके पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!