पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस दरिंदे की तलाश में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मंगलवार को इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में घर से बाहर शौच के लिए निकली महिला को दरिंदे ने दबोच लिया। बेखौफ वहशी महिला की आबरू लूटने के बाद मौके से भाग निकला। घटना के बाद घर लौटी पीड़ित महिला ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो सभी लोग दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली एक महिला मंगलवार सुबह तड़के घर से कुछ दूरी स्थित खेत में शौच के लिए गई। बताया जा रहा है कि तभी घात लगाए बैठे एक वहशी ने बेबस महिला को दबोच लिया। बेखौफ वहशी ने महिला की अस्मत लूटने के बाद मौके से भाग निकला। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




