August 8, 2026 2:15 am

इटौंजा: दहेज के लिए बहू की जान लेने वाले ससुर सहित तीन गिरफ्तार 

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में छानबीन के इंस्पेक्टर इटौंजा की टीम ने सोमवार को तीन दहेज लोभियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सीतापुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मछली मंडी निवासी पवन कुमार कश्यप की 26 वर्षीय बेटी हिमांशी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने 13 जुलाई 2026 इटौंजा थाने पर लिखित तहरीर देकर कहा कि दहेज के खातिर उनकी बेटी हिमांशी को तरह-तरह की यातनाएं देकर हत्या कर शव को छिपा दिया है। इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक इस मामले में पवन कुमार की तहरीर पर पति प्रदीप गौड़, सास सुनीता, ससुर श्रीराम गौड़, जेठ संदीप गौड़, ननद प्रीति, ननद राखी के अलावा प्रीति के बेटे शिवा उर्फ लकी निवासी सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित विरसिहपुर व हाल पता इटौंजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक मामले की छानबीन कर सोमवार को ससुर श्रीराम गौड़, शिवा गौड़ व ननद प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!