August 8, 2026 2:14 am

इटौंजा: पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने वाले दो मनबढ़ गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा क्षेत्र के कल्याण पुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची इटौंजा थाने की पीआरवी टीम के साथ अभद्रता करने तथा होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

इटौंजा क्षेत्र के कल्याण पुर गांव में 29 मार्च 2026 को सरकारी जमीन पर कब्जा होने की सूचना पर इटौंजा थाने की पीआरवी गई थी। पीआरवी में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद सलमान और होमगार्ड श्रवण कुमार मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंचे कि तभी कल्याण पुर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ निर्मल व भूपेंद्र पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी विरोध करने पर हमलावरों ने होमगार्ड श्रवण कुमार की वर्दी फाड़ दी।

होमगार्ड श्रवण कुमार निवासी इटौंजा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को जितेन्द्र उर्फ निर्मल व भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!