लूट के कीमती जेवरात बरामद
लखनऊ। (संवाददाता) गोमती नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं से लूटपाट करने वाले लुटेरिन गैंग का गोमतीनगर पुलिस शुक्रवार को भंडाफोड़ किया है। अब पुलिस ने कई खुलासा किया, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में चोरनी महिलाएं नहीं दबोची गईं।
राजधानी लखनऊ का शायद यह पहला बड़ा राजफाश है। इनमें एक भी पुरुष नहीं बल्कि आधा दर्जन महिलाएं हैं जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले से आकर बेधड़क होकर लूटपाट करतीं थीं। पुलिस को इनके पास से तीन चेन, एक माला व 13000 रुपए की नकदी बरामद हुई है।
महिला उपनिरीक्षक गुरू प्रीत कौर ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि महिलाओं का एक ऐसा गिरोह है जो पूर्वी जोन में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठकर महिला सवारियों को अपने जाल में फंसाकर उनके जेवर लूट कर भाग निकलतीं हैं।
ये ख़बर भी पढ़ें…
इस सूचना पर महिला उपनिरीक्षक गुरू प्रीत कौर महिला टीम के साथ उन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लूटपाट करने वाली महिलाएं फिर किसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।
मौके पर पहुंची दर्जन भर से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने घेरेबंदी कर छह महिलाओं को धरदबोचा।
उपनिरीक्षक गुरू प्रीत कौर के मुताबिक पकड़ीं गईं लूटपाट करने वाली लुटेरन महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम जनपद चंदौली निवासी ज्योति, जनपद चंदौली निवासी माला, चंदौली निवासी जनपद अर्चना, मऊ निवासी लक्ष्मी, जनपद चंदौली निवासी नीतू व जनपद गाजीपुर निवासी वंदना बताया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़ीं गईं महिलाओं ने गोमतीनगर, चिनहट व विभूतिखंड क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।




