November 13, 2026 11:31 am

ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ अभियान में अब तक 22478 ई-रिक्शा का चालान एवं 7835 को किया गया सीज

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश में सड़कों पर चल रहे अवैध एवं अपंजीकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान के 17 वे दिन अब तक कुल 22478 वाहनों का चालान किया गया, वहीं 7835 वाहनों को सीज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए परिवहन आयुक्त बी0एन0 सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है, जिसमें हजारों ई-रिक्शा पर चालान और सीज की कार्रवाई की गई।

परिवहन आयुक्त ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में अपंजीकृत और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान विशेष रूप से उन इलाकों में चल रहा, जहां ई-रिक्शा की अधिकता से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

श्री सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा के खिलाफ चल रहे अभियान के 17 दिनो के दौरान प्रदेश के आगरा संभाग में सर्वाधिक जबकि झांसी संभाग में सबसे कम चालान एवं सीज की कार्रवाई हुई। आगरा संभाग में 1156 ई-रिक्शा सीज एवं 2345 चालान जबकि झांसी संभाग में 115 इ-रिक्शा सीज एवं 434 चालान किए गए। लखनऊ संभाग में 814 ई-रिक्शा एवं 2031 चालान किए गए। बीएन सिंह ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा और राज्य में प्रत्येक दिन चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच अभियान का उद्देश्य है कि सभी ई-रिक्शा पंजीकृत हों और कानून के दायरे में रहें।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!