August 8, 2026 2:21 am

उगते सूरज को अरग दे के व्रत का किया पारण

लखनऊ। नीलिमा सिंह,निरुपमा सिंह विनीता के साथ परिवार के लोग और सहेलियों ने उगते सूरज को अरग दे के व्रत का पारण किया।
गोमती नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (G.G.I.C.) की अध्यापिका नीलिमा सिंह ने बताया कि वर्ष 1997 से निरंतर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ छठ पूजा करती आ रही हैं।

यह परंपरा उन्हें अपनी माता से विरासत में मिली, जो मायके में भी छठ करती थीं और ससुराल में भी यह पूजा होती रही है।

वर्ष 2018 में अमेरिका के Laramie शहर में रहते हुए भी उन्होंने व्रत रखा, जहाँ सुबह अर्घ्य देने के समय जल पूरी तरह बर्फ़ बन चुका था। नीलिमा सिंह बताती हैं कि यह सब माँ छठी मइया की कृपा और उनकी दी हुई शक्ति है, जिसकी वजह से वह लगातार 28 वर्षों से इस पावन व्रत का पालन कर रही हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!