August 8, 2026 2:12 am

उत्तर प्रदेश में सोलह जनपदों के कप्तान सहित 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे की सरकार ने सोमवार को सोलह जिलों के कप्तान समेत 27 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से तैनात कई आईपीएस अफसरों की कार्यप्रणाली की काफी शिकायतें मिल रही थी।जिसके चलते उन्हें हटाया गया।

पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के मुताबिक, चन्द्र प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक निदेशालय लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। राजेश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, श्याम नारायण सिंह वरिष्ठï पुलिस अधीक्षक एटा को सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ, प्रबल प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक महोबा से पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, विद्यासागर मिश्रा पुलिस अधीक्षक रामपुर से सेनानायक 11वीं वाहिनी सीातापुर, राजेश कुमार द्वितीय पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से सेनानायक 44वाहिनी पीएसी मेरठ, आदित्य लग्हें पुलिस अधीक्षक चंदौली से फिरोजाबाद, अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक अमरोहा को लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त, ईलामारन जी पुलिस अधीक्षक मऊ से वरिष्ठï पुलिस अधीक्षक एटा, डॉ. दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन से सेनानायक सातवीं वाहिनी एसएसएफ अयोध्या, रामनयन सिंह पुलिस अधीक्षक बहराइच से सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर, सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से शाहजहांपुर, सोमेन्द्र मीना एसपी महाराजगंज से एसपी रामपुर, डॉ. दीक्षा वर्मा एसपी हमीरपुर से डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, निपुण अग्रवाल डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट से सेनानायक नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, कमलेश बहादुर सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर से एसपी मऊ, विश्वजीत श्रीवास्तव डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अधीक्षक बहराइच, लाखन सिंह यादव सेनानायक 38वीं पीएसी अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक अमरोहा, विनय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ से पुलिस अधीक्षक जालौन, शशांक सिंह लखनऊ कमिश्नरेट डीसीपी से पुलिस अधीक्षक महोबा, शक्तिमोहन अवस्थी पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक महाराजगंज, आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक चंदौली, सत्यनारायण प्रजापति पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से कौशाम्बी, मृंगाक शेखर पाठक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से एसपी हमीरपुर, आदित्य बंसल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फर नगर को पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़, अमृत जैन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फर नगर और महादिक अक्षय संजय आगरा कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फर नगर बनाया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!