July 28, 2026 7:41 pm

उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुपुत्र चन्द्रीष कुमार प्रजापति का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। (संवाददाता) सामाजिक क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रसिद्ध संस्था ‘उत्थान एक नई पहल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार प्रजापति के सुपुत्र चन्द्रीष कुमार प्रजापति का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, परिजनों तथा शुभचिंतकों ने चन्द्रीष को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिए।

इस विशेष अवसर पर परिजनों तथा शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए चन्द्रीष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। उपस्थित सभी लोगों ने चन्द्रीष को आशीर्वाद देते हुए कहा, “ईश्वर का आशीर्वाद तुम पर हमेशा बना रहे, तुम हमेशा स्वस्थ रहो और जीवन में नई ऊंचाइयों को छूते हुए लगातार आगे बढ़ते रहो।”

इस दौरान संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा परिजनों ने भी चन्द्रीष कुमार प्रजापति को अपनी बधाई दी और उनके सुखद व सफल जीवन की मंगलकामना की।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!