August 8, 2026 2:14 am

उन्नाव: औरास के अदौरा में राजकीय इंटर कॉलेज के पास बंद किया गया नाला, पूरे गांव में फैला पानी

उन्नाव औरास। (संवाददाता) विकासखंड औरास की ग्राम पंचायत अदौरा में प्रशासनिक अनदेखी और कॉलेज प्रशासन के अड़ियल रवैये के कारण ग्रामीणों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के राजकीय इंटर कॉलेज के पास मुख्य नाले को बंद कर दिए जाने से बारिश का पानी पूरे गांव में भर गया है, जिससे जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।गांव के मुख्य नाले का बहाव रुकने से गलियों और घरों के आसपास पानी जमा हो गया है। स्थानीय निवासी मेंहदी हसन, डॉक्टर श्री राम, रोशन लाल, अंकित मौर्य, मुनक्के गौतम, राकेश गौतम और पप्पू मौर्या ने बताया कि यह नाला पूरे गांव के पानी की निकासी का मुख्य जरिया था। इसे कॉलेज के पास बंद कर दिए जाने से पूरे गांव का जलस्तर बढ़ गया है और लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

प्रिंसिपल पूनम गुप्ता का तर्क- ‘नाला खुला तो नहीं निकल पाएगी कार ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने जलभराव की समस्या को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल)पीनाम गुप्ता से बात की और नाला खोलने का अनुरोध किया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रिंसिपल का कहना है कि यदि नाला खोला गया तो उनकी कार निकलने में दिक्कत होगी।स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें गांव में पानी भरने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और छात्रों को हो रही है।

सड़कों पर जलभराव के चलते बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। वहीं, जलजमाव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।ग्रामीणों ने शासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर बंद पड़े नाले को खुलवाया जाए, ताकि गांव को जलभराव से निजात मिल सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!