August 8, 2026 2:12 am

उन्नाव जिले की औरास-रहीमाबाद रोड चौड़ीकरण में धांधली का आरोप: मानकों को ताक पर रख कर हो रहा कार्य, ग्रामीणों में भारी रोष

औरास उन्नाव। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के जनपद उन्नाव जिले की थाना क्षेत्र के औरास से मुस्लावा व रहीमाबाद मार्ग रोड पर इन दिनों चल रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। स्थानीय निवासियों और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित ठेकेदार द्वारा सभी तकनीकी मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस लापरवाही से सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है।

सूत्रों का दावा है कि सड़क पर बिछाई जा रही गिट्टी (बेस मटेरियल) की मात्रा निर्धारित मानकों से बेहद कम है। इतना ही नहीं, गिट्टी डालने के बाद उसकी मजबूती के लिए रोड रोलर से की जाने वाली दबाई (कॉम्पैक्शन) भी केवल खानापूर्ति के नाम पर की जा रही है। नियमानुसार बिना उचित दबाई के डामरीकरण करने पर सड़क बहुत जल्द धंसने लगती है।

मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा यह कार्य पूरी तरह से गुणवत्ताविहीन है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह काम चलता रहा, तो यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी और कुछ ही दिनों में टूटकर बिखर जाएगी। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि यह सीधे तौर पर जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है।

उच्चाधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के उच्चाधिकारियों से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चाधिकारी मौके पर आकर चल रहे कार्य की तकनीकी जांच (क्वालिटी चेक) कराएं और दोषी ठेकेदार व संबंधित लापरवाह इंजीनियरों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी पैसे का दुरुपयोग पर रोका जा सके और एक मजबूत सड़क का निर्माण हो सके। इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिले के उच्च अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि इस विषय की जांच अपने स्तर से कराकर उन्हें जो इसमें दोषी पाए जाएं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाने की मांग की चर्चा चल रही है ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!