औरास। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के जिला उन्नाव के नगर पालिका उन्नाव को परिषद की अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और एक अधिक सुदृढ़ बनाने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो अत्याधुनिक मशीनों—मल्टी फंक्शनल टेली हैंडलर एवं जेसीबी 3DX—को नगर सेवा में शामिल किया।
नगर पालिका परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद दोनों मशीनों को हरी झंडी दिखाकर उनके संचालन का शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका का कहना है कि इन आधुनिक मशीनों के शामिल होने से सफाई व्यवस्था को और गति मिलेगी, निर्माण एवं विकास कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन होगा तथा किसी भी आपात स्थिति या आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सम्मानित सभासद, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।




