August 8, 2026 2:10 am

​उन्नाव: मुस्लिम स्थल की जमीन पर जबरन दरवाजा लगाने को लेकर विवाद, पुलिस ने दी सख्त हिदायत

उन्नाव औरास। (संवाददाता) स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्लावा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुस्लिम स्थल बाग की जमीन पर जबरन दरवाजा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया और जबरन दरवाजा लगा रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाई।

मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लावा गांव में स्थित एक मुस्लिम स्थल की बाग की जमीन पर कुछ लोग जबरन अपने मकान का दरवाजा रख रहे थे इसकी जानकारी जब मुस्लिम समाज के लोगों को हुई, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया और दरवाजा लगाने से रोकने की कोशिश की।

आरोप है कि दरवाजा रख रहे लोगों ने दबंगई दिखाते हुए विरोध को दरकिनार कर दिया और जबरन दरवाजा लगा दिया।थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई मामले की जांच करने के बाद थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा ने जबरन दरवाजा रख रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाई और कानून व्यवस्था हाथ में न लेने की हिदायत दी उन्होंने विवादित दरवाजे को तुरंत बंद करने हटाने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस की मुस्तैदी के कारण गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!