कुल 103 शिकायतें दर्ज की गई अधिकारियों ने 15 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद तहसील में शनिवार को उपजिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान कुल 103 शिकायतें दर्ज की गई अधिकारियों ने 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया शेष 88 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया समाधान दिवस में समाजसेवी युसूफ खान ने नगर पंचायत की पांच सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया यह सड़के हैं। बसरत तरफदार,मुहम्मद टोला, चौधराना पकरिया के पास, चौधराना क्लासिक स्कूल से समदा तालाब मार्ग और गल्ला मंडी से मुंशीगंज मार्ग उन्होंने बताया कि यह सभी सड़क गढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं कई वर्षों से इस समस्या को समाधान दिवस में उठाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दूसरा प्रकरण तहसील मलिहाबाद में कनार स्थित विद्यास्थली इंटर कॉलेज के छात्र अरविंद कुमार यादव का मामला भी सामने आया आरटीई के तहत 2023 में दाखिला लेने वाले इस छात्रा को दो साल बीत जाने के बाद भी स्कूल ड्रेस और कोर्स की सहायता राशि नहीं मिली। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार विकास सिंह उपजिलाधिकारी अंकित कुमार एसीपी ऋषभ यादव खंड विकास अधिकारी रविंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




