April 21, 2026 5:04 pm

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के विकास खण्ड रूदौली के ग्राम भौली मे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह “बाबू जी” की मूर्ति का किया अनावरण

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद अयोध्या के विकासखंड रुदौली के ग्राम भौली मे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ” बाबू जी” की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद मे हुयी विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, संवेदना व्यक्त की तथा यहां पर अपने सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित किया।

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मूर्ति अनावरण के पश्चात विकसित भारत का अमृत काल,सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज गुजरात के अहमदाबाद मे विमान हादसा हुआ है। हादसे की सूचना प्राप्त होने पर कार्यक्रम को स्थगित करने का विचार था, परंतु रुदौली की जनता का पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रति प्रेम व सम्मान को देखते हुए भारी मन से आना पड़ा। इसके उपरांत उन्होंने मा० विधायक रुदौली से आग्रह किया कि कुछ दिनों पश्चात यहां पर पुनः एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाए, जिसमें हम सभी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है,जिसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन, इलाज के लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड, महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना सहित अन्य अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

 

जनसभा कार्यक्रम का समापन विधायक रुदौली श्री रामचंद्र यादव द्वारा सम्बोधन कर किया गया। इससे पहले पूर्व सांसद /स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने अपने सम्बोधन मे बाबू जी के राम जन्मभूमि आंदोलन,व उनके जीवन से जुडे विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी,विधायक चन्द्रभानु पासवान, , संजीव सिंह विनय कटियार , इन्द्र प्रताप खब्बू तिवारी माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!