August 8, 2026 2:18 am

एंटी-करप्शन टीम ने रिश्वतखोर दारोगा को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा 

लखनऊ। (संवाददाता) मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी के तमाम कोशिशों के बावजूद अधीनस्थ सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सिलसिलेवार तरीके से हो रही निलंबन की कार्रवाई से भी सबक नहीं ले रहे हैं। अब महानगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पेपर मिल चौकी में तैनात दरोगा धनंजय पांडेय सिंह को बुधवार एंटी-करप्शन टीम ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा।

बताया जा रहा है धनंजय सिंह एक मामले में दो लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसे देने के लिए पीड़ित बुधवार को पुलिस चौकी पहुंचा था। तभी पीछे से एंटी करप्शन की टीम ने पहुंचकर रंगे हाथों धरदबोचा। गौर करें तो इससे पहले सिलसिलेवार तरीके से दागी पुलिसकर्मियों पर अफसरों ने कार्रवाई करते हुए निलंबित किया, इसके बाद भी अधीनस्थ सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें….

10 वर्षीय मासूम अयान संदिग्ध हालात में लापता 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!