ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में इन दिनों घूसखोरी के मामले बढ़ रहे है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मीरजापुर औऱ आजमगढ़ इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो पर ट्रैप की कार्रवाई कर तीन लोगो को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मीरजापुर इकाई से दीपक कुमार निवासी ग्राम कोना थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज ने शिकायत किया कि ठेके द्वारा किये गए। कार्य का बिल पास कराने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया नें बाजसागर कॉलोनी मीरजापुर से जूनियर इन्जीनियर मुसाफिर सिंह यादव वाजसागर नहर निर्माण खण्ड-5 मीरजापुर पुत्र स्व0 जिवनाथ सिंह यादव निवासी नई बजार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को एक लाख रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
वही भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ इकाई से अमित कुमार यादव निवासी ग्राम पूराबालनरायन थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ नें शिकायत की है कि पूर्व प्रधानी के दौरान कराये गये खड़न्जा, इण्टरलाकिंग, पक्की नाली आदि कार्य के खर्च सम्बन्धित बिल को पास कराने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।
इस शिकायत पर निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान नें ग्राम बनकटा बाजार गोसाई ब्लाक हरैया स्थित ग्राम विकास अधिकारी कक्ष से ग्राम विकास अधिकारी शशिकान्त सोनकर पुत्र स्व0 सोविन्द सोनकर निवासी मो0 कोलघाट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ व रोजगार सेवक चन्द्रेश यादव पुत्र स्व0 कालिका यादव निवासी ग्राम व पोस्ट चक लालचन्द्र थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया है।




