August 8, 2026 2:12 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: तीन करोड़ 65 लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार 

3.650 किलो ग्राम अवैध OG/THC हाइड्रोपोनिक, दो चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड व 4,00500 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट कानपुर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से तीन करोड़ 65 लाख रुपए के मादक पदार्थ, दो चार पहिया वाहन व नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ यूनिट के निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक उन्हें रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे कट के पास दो वाहनों में मादक पदार्थ लादकर कुछ तस्कर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर निरीक्षक अयनुद्दीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पटना बिहार निवासी प्रणय पुष्प पुत्र अखिलेश चन्द्र प्रसाद, गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित यादव टोला निवासी युवराज चौधरी पुत्र संतोष चौधरी, बेलघाट गोरखपुर निवासी शशांक शाही पुत्र मनोज शाही व राजघाट गोरखपुर निवासी रोहन चौधरी पुत्र राजन चौधरी बताया।

एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी शौक पूरी करने के लिए इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!